Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

Electronics Mart IPO

 


Electronics Mart IPO : अगले सप्‍ताह लॉन्‍च होगा आईपीओ, ग्रे मार्केट में मिल रहा है अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स, जानिए GMP

नई दिल्‍ली. कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया भी अपना आईपीओ लॉन्‍च कर रही है. कंपनी का आईपीओ 4 अक्‍टूबर को खुलेगा. यह 7 अक्‍टूबर तक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुला रहेगा.

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 3 अक्‍टूबर को खुलेगा. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 500 करोड़ रुपये जुटाना. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं होगा और 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे.

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया आईपीओ के लिए 56-59 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 12 अक्‍टूबर को होगा. सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 14 अक्‍टूबर को शेयर आएंगे. स्‍टॉक मार्केट में शेयरों की लिस्टिंग 17 अक्‍टूबर को होने की उम्‍मीद है. आनंद राठी एडवाइजर, आईआईएफएल सिक्‍योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल इस आईपीओ के लीड मैनेजर्स बनाए गए हैं.

निवेश का मौका: आज से खुला स्वास्तिक पाइप्स का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और सब्सक्रिप्शन की लास्ट डेट

35 फीसदी हिस्‍सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित

लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ में 50 फीसदी हिस्‍सा क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स के लिए रिजर्व है. खुदरा निवेशकों के लिए आईपीओ का 35 फीसदी भाग आरक्षित किया गया है. इसी तरह 15 फीसदी हिस्‍सा नॉन इंस्‍टीट्यूशन इनवेस्‍टर्स के लिए आरक्षित किया गया है.

कहां होगा पूंजी का उपयोग

कंपनी की योजना आईपीओ से 500 करोड़ रुपये जुटाने की है. इसमें से 111.44 करोड़ का इस्‍तेमाल पूंजीगत व्यय के लिए और 220 करोड़ का इस्‍तेमाल वर्किंग कैपिटल आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा. वहीं 55 करोड़ रुपये का इस्‍तेमाल कंपनी के ऋण को चुकाने के लिए किया जाएगा.

Dolly Khanna के निवेश वाले इन 4 स्टॉक्स ने निवेशकों को बनाया मालामाल, दे रहे बंपर रिटर्न

ग्रे मार्केट पर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं शेयर

बाजार जानकारों का कहना है कि इलेक्‍ट्रोनिक्‍स मार्ट इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. गुरुवार को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केटमें 20 रुपये प्रीमियम पर उपलब्‍ध हैं. इस हिसाब से देखें तो इस आईपीओ के शेयर बाजार में 79 रुपये में लिस्‍ट हो सकते हैं. हालांकि, ध्‍यान रखने वाली बात यह है कि जरूरी नहीं की अगर ग्रे मार्केट में किसी आईपीओ के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं तो उनकी शेयर बाजार में लिस्टिंग भी प्रीमियम पर हो.

कंपनी प्रोफाइल

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड की स्थापना पवन कुमार बजाज और करण बजाज ने 'बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स' के नाम से की थी. कंपनी 36 शहरों 112 स्टोर संचालित और प्रबंधित कर रही है. कंपनी की परिचालन आय वित्‍त वर्ष 2021-22 में 36 फीसदी बढ़कर 434.93 करोड़ रुपये हो गई. इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 77 फीसदी बढ़कर 103.89 करोड़ रुपये हो गया है. अनलिस्टिड अरेना के सह-संस्‍थापक अभय दोषी का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया कि दक्षिण भारत में अच्‍छी पकड़ है. इसका लगभग 90% रेवेन्यू रिटेल चेन से आता है. इसको 50% राजस्‍व बड़े उपकरणों की बिक्री से प्राप्‍त होता है.

Post a Comment

0 Comments