840 रुपये तक जा सकते हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेजस नेटवर्क्स के शेयर आने वाले समय में 840 रुपये तक जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने पोजिशनल इनवेस्टर्स को गिरावट पर शेयर खरीदने की सलाह दी है। GCL सिक्योरिटीज के रवि सिंघल ने पोजिशनल इनवेस्टर्स को शेयर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। उनका कहना है, 'तेजस नेटवर्क्स के शेयर अगले 8-9 महीने में 840 रुपये तक जा सकते हैं। पोजिशनल इनवेस्टर्स को हमारी सलाह है कि स्टॉक के 600 रुपये के ऊपर बने रहने तक वह गिरावट में खरीदने की स्ट्रैटेजी अपनाएं।'
तेजस नेटवर्क्स में विजय केडिया की हिस्सेदारी
टाटा ग्रुप का यह स्टॉक दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के पोर्टफोलियो स्टॉक्स में से एक है। विजय केडिया ने तेजस नेटवर्क्स में अपनी ब्रोकिंग कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए इनवेस्टमेंट किया है। कंपनी के अप्रैल-जून 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट के पास तेजस नेटवर्क्स के 39 लाख शेयर या 2.57 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
इस साल अब तक 58% का दिया रिटर्न
तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने इस साल अब तक करीब 58 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को कंपनी के शेयर बीएसई में 426.85 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 30 सितंबर 2022 को बीएसई में 673.20 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने करीब 51 पर्सेंट रिटर्न दिया है।
0 Comments